विंध्याचल की विशेषता यह है कि यहाँ माँ विंध्यवासिनी देवी स्वयं विराजमान हैं और यह स्थान शक्ति पीठ के रूप में प्रसिद्ध है। संकल्पसिद्धिपूजा के माध्यम से श्रद्धालु यहाँ की विशेष पूजाएँ एवं अनुष्ठान कर सकते हैं, जैसे—
माँ विंध्यवासिनी पूजन – मनोकामना पूर्ति और सुख-समृद्धि के लिए।
नवचंडी पाठ व यज्ञ – नवरात्रि एवं विशेष अवसरों पर।
शतचंडी पाठ – जीवन की बड़ी बाधाओं को दूर करने हेतु।
दुर्गा सप्तशती पाठ – शक्ति की प्राप्ति और रक्षा हेतु।
काली पूजन (काली खोह मंदिर में) – शत्रु नाश और संकट निवारण के लिए।
अष्टभुजा देवी पूजन – परिवार में शांति और सुख-समृद्धि के लिए।